सीएम ने शाहपुर के विकास के लिए दी कई सौंगातें पठानियां, बोले सभी मांगों को स्वीकृति की प्रदान, जनता हुई गदगद

--Advertisement--

सीएम ने शाहपुर के विकास के लिए दी कई सौंगातें पठानियां, बोले सभी मांगों को स्वीकृति की प्रदान, जनता हुई गदगद।

शाहपुर 23 अक्तूबर – नितिश पठानियां 

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की नई सौगातें दी हैं, मुख्यमंत्री ने हर मांग को पूरा किया है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने मुख्यमंत्री के शाहपुर विस क्षेत्र के एक दिवसीय प्रवास करने तथा करोड़ांे के विकास कार्यों के उद्घाटन तथा शिलान्यास करने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने व्यवस्था परिवर्तन के संकल्प को पूरा करते हुए आम जनमानस की सेवा समर्पण भाव के साथ करने की नई शुरूआत की है।

उन्होंने कहा कि सभी मांगों को पूरा करने पर शाहपुर के आम जनमानस ने भी खुशी जाहिर की है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष चंबी मैदान में स्टेडियम का निर्माण करने, कल्याड़ा में ओबीसी भवन का निर्माण करने,आईटीआई शाहपुर में नए भवन का निर्माण करने के लिए धनराशि जारी करने, उपतहसील दरीणी के कार्यालय भवन तथा पशु चिकित्सालय भवन का निर्माण करने के लिए धनराशि स्वीकृत करने, सिविल अस्पताल शाहपुर में मेडिकल आफिसर डेंटल तथा डेंटल हाईजेनिस्ट के पद स्वीकृत करने आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र रैत को अपग्रेड करने, बरनेट घेरा रोड के लिए धनराशि स्वीकृत करने, ततवानी, तरमूड़ा, मौआ सड़क का निर्माण करने, बीडीओ आफिस रैत के भवन के लिए फंड स्वीकृत करने, उपतहसील दरीणी के लिए फंड स्वीकृत करने बारे, करेरी लेक के ट्रैक के लिए फंड स्वीकृत करने बारे, महाविद्यालय रिड़कमार के लिए फंड स्वीकृत करने बारे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लंज के लिए फंड स्वीकृत करने बारे, मावा बलरी में पुल के निर्माण के लिए स्वीकृति प्रदान करने की मांग उठाई गई थी।

उन्होंने कहा कि सीएम ने सभी मांगों को पूर्ण करने की स्वीकृति प्रदान कर दी है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि वर्तमान सरकार बिना किसी भेदभाव के कार्य कर रही है तथा सभी क्षेत्रों का एक समान विकास सुनिश्चित हो रहा है।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि इससे पहले भी मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खु ने शाहपुर में आधुनिक पुलिस स्टेशन के निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...