NIT हमीरपुर के 22 वर्षीय छात्र की संदिग्ध मौत, ये जताई जा रही आशंका

--Advertisement--

हमीरपुर, 23 अक्तूबर – व्यूरो रिपोर्ट 

NIT हमीरपुर के धौलाधार हॉस्टल में एक छात्र की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। मृतक युवक NIT हमीरपुर के प्रथम वर्ष का छात्र था। सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है। जबकि युवक के परिजनों को सूचित कर दिया है।

वहीं आशंका जताई जा रही है कि चिट्टे के ओवरडोज की वजह से युवक की मौत हुई है। फ़िलहाल पोस्टमार्टम के बाद ही असल कारणों का पता चल पाएगा।

जानकारी के मुताबिक धौलाधार हॉस्टल में सोमवार सुबह एक छात्र हॉस्टल के कमरे में मृत अवस्था में मिला। मृतक युवक की पहचान सुजान शर्मा (22) 32 MCE 211 रूम नंबर 211 M के तौर पर हुई है।

युवक जिला बिलासपुर का रहने वाला बताया जा रहा है। फ़िलहाल सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रहे हैं।

उधर, पुलिस अधीक्षक डॉ. आकृति शर्मा ने पुष्टि करते हुए बताया कि युवक की मौत के कारणों का पता फ़िलहाल पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...