गोरखा सभा ने धूम धाम के साथ मनाया दशहेरा पर्व

--Advertisement--

गोरखा सभा ने धूम धाम के साथ मनाया दशहेरा पर्व

बकलोह – भूषण गूरूंग 

हर साल की तरह इस साल भी बकलोह के गोरखा सभा मे गोरखा सभा के सभा पति विजय गुरूंग की अगुवाई में एक दिवसीय दशहेरा पर्व बहुत ही धूम धाम के साथ मनाया गया।

इस मे सभी गोरखा समुदाय के लोगो ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। सुबह माता काली माता मंदिर में सभी गोरखा सभा के सदस्यों के द्वारा हवन पूजन के और भजन कीर्तन के बाद सभी गोरखा समाज के लोगो के लिए गेट टू गेदर पार्टी का आयोजन भी किया गया।

इस मौके में बच्चों के द्वारा नेपाली सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया। उसके बाद सभी लोगो को प्रीति भोज का आयोजन किया गया।

उसके बाद गोरखा सभा की औऱ से जितने भी गोरखा समुदाये के ज बच्चे स्कूल और कॉलेज में पढ़ते है। जिन्होंने 60 प्रतिशत अंक छट्टी से बी ए तक प्राप्त किया है।

उनको गोरखा सभा की औऱ से सभी बच्चों को एक एक हजार रुपये की राशि मेजर सतीश औऱ मेजर विनोद घले के हाथों लगभग 30 हज़ार की प्रोत्साहन राशि गोरखा समुदाय के बच्चों मे वितरित की गई ।

इस मौके में सभी गोरखा सभा के सभी सदस्यों केअलावा गोरखा समुदाय के प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

टूट गईं वीरानगी और सूनेपन की जंजीरें, 21 साल बाद फिर बजी स्कूल की घंटी

हिमखबर डेस्क यहां कभी बंदूक और गोलियां की धांय-धांय सुनाई...

हिमाचल का एक ऐसा मंदिर, जहां आशीर्वाद लेने से दूर हो जाती हैं वैवाहिक बाधाएं

हिमखबर डेस्क पति-पत्नी में खटपट आम बात है। कहते हैं...

बरोटीवाला में युवक की बेरहमी से हत्या, शिव मंदिर के प्रांगण में खून से लथपथ मिला शव

बद्दी - रजनीश ठाकुर हिमाचल प्रदेश के पुलिस जिला बद्दी...