संगड़ाह की प्रीति चौहान बनी नर्सिंग अधिकारी, तेलंगाना में देगी सेवाएं

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले गांव भवाई की प्रीति चौहान ने AIIMS दिल्ली द्वारा आयोजित नर्सिंग ऑफिसर की परीक्षा उत्तीर्ण कर जिला सहित माता-पिता का नाम रोशन किया। प्रीति चौहान का चयन एम्स बीबीनगर में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है।

प्रीति ने अकाल कालेज बडू साहिब, सिरमौर से बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई की है। उसके पिता जगत सिंह चौहान ठेकेदार हैं और मां विद्या देवी गृहिणी हैं। प्रीति की इस कामयाबी से उनके परिचितों व इलाके में खुशी की लहर है।

सोशल मीडिया पर लगातार लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। प्रीति ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों व कड़ी मेहनत को दिया। दूरदराज के गांव से संबंध रखने वाली प्रीति के अनुसार वह अपने इलाके में स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव से परिचित हैं और दिलों जान से मरीजों की सेवा करना उसका लक्ष्य है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...