आरजू ने पहले प्रयास में पास की NORCET की परीक्षा, AIIMS में बनी नर्सिंग अधिकारी

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज की छात्रा आरजू पहले ही प्रयास में ही NORCET की परीक्षा पास कर AIIMS में नर्सिंग अधिकारी बनी है। आरजू अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में एक नर्सिंग अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं प्रदान करेगी। बेटी की इस सफलता से कॉलेज  प्रबंधन सहित समूचे जिला में ख़ुशी की लहर है।

माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग की प्रधानाचार्य रिजी गीवर्गीस ने बताया कि आरजू ने अपनी बीएससी नर्सिंग की पढ़ाई माता पद्मावती कॉलेज आफ नर्सिंग से 2022 में उत्तीर्ण की है। आरजू ने अपनी यह परीक्षा पहले प्रयास में ही उत्तीर्ण की है।

इससे पहले भी माता पद्मावती कॉलेज ऑफ़ नर्सिंग की छात्राओ ने नर्सिंग के क्षेत्र में देश ,विदेश में भी कॉलेज का नाम रोशन किया है। यह कॉलेज के लिए गर्व का क्षण है। अध्यक्ष अनिल जैन, महासचिव सचिन जैन, प्राचार्य रिजी गीवर्गीस और माता पद्मावती कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नाहन के सभी स्टाफ सदस्यों ने छात्रा को उसकी उपलब्धि पर बधाई दी और उसके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...