चैलचौक की अदिति “AIIMS भोपाल” में नर्सिंग ऑफिसर के पद पर देगी सेवाएं

--Advertisement--

सुंदरनगर,20 अक्टूबर – अजय सूर्या

बेटियां किसी से कम नहीं। हिमाचल जिला मंडी के गोहर खंड की ग्राम पंचायत चैल चौक की अदिति का चयन नर्सिंग ऑफिसर के पद पर हुआ है। एम्स दिल्ली द्वारा आयोजित नौर सैट-5 की दो चरणों  में हुई परीक्षाओं को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है। अब अदिति एम्स भोपाल में सेवाएं देने जा रही है।

अदिति की प्रारंभिक पढ़ाई ट्रिनिटी पब्लिक स्कूल चैल चौक  तथा मैट्रिक व 10+2 की पढ़ाई हिलाक मॉडल  स्कूल डडोर से की है। इसके उपरांत एम्स ऋषिकेश से इसी साल जुलाई में ही डिग्री पूरी होने के तुरंत बाद ही यह सफलता हासिल की है।

अदिति के पिता प्रधानाचार्य के पद व माता जी एलएसईओ के पद पर कार्यरत है । अदिति ने अपनी सफलता का श्रेय  गुरुजनों के साथ-साथ माता-पिता को दिया है ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...