शाहपुर – कोहली
वीरभूमि कोचिंग सेंटर शाहपुर में मंगलवार को समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे हाल ही में सेना में भर्ती होनेवाले अग्निवीर युवाओं को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर सेंटर के चेयरमैन महेंद्र कुमार शर्मा ने शिरकत की। चेयरमैन महेंद्र कुमार शर्मा ने भर्ती होने वाले पांच अग्निवीर राहुल गावं रेहलू, सूर्यांश ठाकुर गावं डढम्ब, नितीश कुमार गावं नडोली, अक्षय कुमार गावं लेहरन (जवाली ) और राहुल (नगरोटा सुरियाँ ) को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया ।

चेयरमैन महेंद्र कुमार शर्मा ने इन युवाओं की सफलता का श्रेय यहाँ के अध्यापकों की कड़ी मेहनत ,अनुभव तथा सेंटर के कड़े अनुसाशन को दिया है ।
उन्होंने सेना में भर्ती होने वाले अग्निवीरों और उनके अभिभावकों को वधाई देते हुए कहा कि वीरभूमि कोचिंग सेंटर युवाओं का भविष्य संवारने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
उन्होंने कहा कि इससे पहले भी इस सेंटर के सेंकडों युवा प्रशिक्षण प्राप्त करके सेना नेवी पैरामिल्ट्री फ़ोर्स ,राज्य पुलिस वन बिभाग व् अन्य विभागों में अपनी सेवाएँ दे रहे हैं ।
उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण संस्थान में शारीरिक व् शैक्षणिक प्रशिक्षण के साथ साथ नेतिक मूल्यों तथा नशे से दूर रहने की शिक्षा भी दी जाती है।
अंत में उन्होंने कहा कि न रुकेंगे न थकेंगे हम आगे बढ़ते जायेंगे सरहदें रहे सलामत यही लक्ष्य ले कर जायेंगे।

