स्प्रिंग डेल कॉन्वेंट स्कूल ज्वाली के विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयन।
ज्वाली – अनिल छांगू
23वीं हिमाचल प्रदेश राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन शिमला में हुआ। जिसमें जिला स्तर में गोल्ड मेडल लेकर प्रदेश स्तर के लिए चयनित हुए स्प्रिंग डेल कॉन्वेंट स्कूल जवाली के 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में स्प्रिंग डेल कॉन्वेंट स्कूल जवाली के 7 बच्चे राष्ट्रीय स्तर ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए चयनित हुए हैं।
प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव राजेश भंडारी द्वारा स्प्रिंग डेल कॉन्वेंट स्कूल ज्वाली के ईशान, कुणाल, सूर्य प्रताप सिंह, दिलप्रीत सिंह, रोहित चौधरी, मानवी ठाकुर को “स्वर्ण पदक” हर्षित राय, त्रिशूलिन सिंह निरयाल, पीयूष, सूर्यांश, समर प्रताप सिंह, निमय, वरुण, नक्ष, गर्वित हीरा, प्रियंका, श्रव्या, मन्नत और प्रियांशी को “रजत पदक”, रुद्र प्रताप सिंह, प्रशंस, संदर्भ सिमोन, शौर्य, नवरीत, एंजेल को “कांस्य पदक” से सम्मानित किया गया।
इस प्रतियोगिता में सबसे ज्यादा पदक प्राप्त करने पर जिला कांगड़ा की ओवरऑल ट्रॉफी स्प्रिंग डेल कान्वेंट स्कूल ज्वाली को प्राप्त हुई।
यह उपलब्धि स्प्रिंग डेल स्कूल के लिए ही नहीं बल्कि ज्वाली शहर के लिए भी एक भव्य उपलब्धि है कि पहली बार ज्वाली क्षेत्र के बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं।

इसका श्रेय स्प्रिंग डेल कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल ज्वाली के ताइक्वांडो कोच भानु प्रताप सिंह को दिया जाता है।
स्कूल आने पर स्कूल के अध्यक्ष डॉ राजेंद्र सिंह और स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ राजीव सिंह निरयाल ने बच्चों का भव्य स्वागत किया और उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होने के लिए मुबारकबाद देते हुए बाकी बच्चों को भी इसी तरह आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया।

