शाहपुर – नितिश पठानियां
द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेैत में नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला ने रोटरैक्ट क्लब ऑफ़ द्रोणाचार्य के साथ मिलकर आज महाविद्यालय परिसर में “मेरी माटी मेरा देश” के तहत अमृत कलश यात्रा जो की “माटी का नमन वीरों का वंदन” का आयोजन किया।
जिसमें विकासखंड रेैत के विभिन्न गांवों से मिट्टी एकत्रित कर ब्लॉक मुख्यालय लाई गई। इस कार्यक्रम की शुरुआत रोट्रैक्टर सान्या ने की। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए ब्लॉक प्रमुख नीलम चौधरी नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला ने महाविद्यालय के प्रबंधक निदेशक गंधर्व सिंह पठानिया, कार्यकारिणी निर्देशक बलबिंदर सिंह पठानिया, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, चुनी लाल डोगरा भूतपूर्व सैनिक, विचित्र सिंह भूतपूर्व सैनिक, राजेश धीमान रेैत सीनियर इंस्पेक्टर डाक विभाग, अरविन्द सिंह सीमा सुरक्षा बल को हिमाचली टोपी पहना कर सम्मानित किया और अन्य सभी भूतपूर्व सैनिको को पुरस्कार भेंट किये।

शक्ति चंद्रा ने सभी मुख्यातिथितिओं का स्वागत किया और कहा की तलवारो की धारो पर चलना हमारा नारा है जिस और जवानी चलती है उस और हमारा देश चलता है। उसके बाद जी.स गुलेरिआ व् उनके साथियो ने संगीत कलाकृति प्रस्तुत की। उसके बाद अंत में नेहरू युवा केंद्र धर्मशाला के नीलम को प्रतीकचिन्ह दे कर सम्मानित किया।

ये रहे उपस्थित
इस उपलक्ष पर प्रबंधक निदेशक गंधर्व सिंह पठानिया, कार्यकारिणी निर्देशक बलबिंदर सिंह पठानिया, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, चुनी लाल डोगरा भूतपूर्व सैनिक, बचत्र सिंह भूतपूर्व सैनिक, जी.स गुलेरिया (प्रधानाचार्य ), राजेश धीमान रेैत सीनियर इंस्पेक्टर, अरविन्द सिंह सीमा सुरक्षा बल, प्रधानाचार्य प्रवीण कुमार शर्मा, विभागाध्यक्ष बीबीए मुकेश शर्मा और बीसीए राजेश राणा, सभी अध्यापक वर्ग और छात्र उपस्थित रहे ।

