पूर्व मंत्री ने बल्ह विधायक से अपने अभद्र व्यबहार के लिए माफ़ी नहीं मांगी तो आंदोलन पर उतरेगी भाजपा महिला मोर्चा

--Advertisement--

रिवालसर – अजय सूर्या 

बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी के साथ बल्ह की जनता द्वारा चुनावों में दो बार नकारे जा चुके व कांग्रेस के पूर्व मंत्री द्वारा एक सरकारी कार्यक्रम में अभद्र व्यवहार को लेकर भाजपा महिला मोर्चा बल्ह मंडल द्वारा घोर निंदा करती है।

महिला मोर्चा की प्रवक्ता लीला वशिष्ठ ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि विधायक इंद्र सिंह गांधी ने जनहित के कार्य करने के कारण ही जनता ने दोबारा चुन कर विधान सभा को भेजा। वहीं प्रकाश चौधरी द्वारा बल्ह में विकास कार्यों में उपरी व निचले बल्ह का भेदभाव किया।

विधायक इंद्र सिंह गांधी ने पूर्व मंत्री को चुनौती दी है कि विकास कार्यों पर खुले मंच से कभी भी बहस कर सकते हैं। परंतु वह ऐसा नहीं करेंगे क्योंकि उन्होने अपने कार्यकाल में बल्ह की जनता का शोषण किया है। जिस कार्यक्रम में यह अशोभनीय घटना हुई है वह एक सरकारी कार्यक्रम था व इसमें मंत्री चंद्र सिंह उपस्थित थे, इसमे जनप्रतिनिधि के रूप में विधायक इंद्र सिंह गांधी उपस्थित थे।

जिसमें विधायक इंद्र सिंह गांधी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया जो कि लोकतंत्र के विरूद्ध है। उन्होने कहा कि अगर प्रकाश चौधरी सार्वजनिक रुप में विधायक इंद्र सिंह गांधी से माफी नहीं मांगते है तो बल्ह की जनता व बल्ह भाजपा मंडल व महिला मोर्चा आंदोलन पर उतरेगी व इसका खामियाजा कांग्रेस को आने वाले लोकसभा चुनावों में उठाना पड़ेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...