खुशखबरी! अब खाटू श्याम, वृंदावन और मथुरा के लिए बस चलाएगा HRTC, इस दिन से शुरू होगी पहली यात्रा

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम घाटे से उबरने के लिए अब नई योजना पर काम कर रहा है। निगम ने दूसरे राज्यों के धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बस सेवा चलाने की शुरुआत की है। यह बसें हिमाचल के मंदिरों के साथ दूसरे राज्यों के लिए भी चलेंगी।

राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम मंदिर के लिए रूट तय होने के बाद अब दूसरे चरण में वृंदावन, मथुरा और ऋषिकेष के लिए बस सेवा शुरू करने की योजना अंतिम चरण में है। दूसरे राज्यों के लिए बस चलाने के लिए कुछ औपचारिकताएं रहती है जिन्हें पूरा करने में निगम के अधिकारी जुट गए हैं।

21 अक्टूबर से एचआरटीसी पहली दर्शन सेवा शुरू करने जा रहा है। ये दर्शन सेवा प्रदेश के मंदिरों के लिए होगी।उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में इन रूटों पर बस सेवा शुरू करने पर चर्चा हुई है। जल्द ही निगम इसकी औपचारिकता पूरी कर बसें चला देगा।

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम की ज्वालाजी से वृंदावन के लिए अभी बस सेवा चल रही है। यह रूट निगम के लिए फायदेमंद साबित हुआ है। इसके बाद अब मथुरा और ऋषिकेश के लिए भी बसें चलाने की योजना है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...