राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के स्वयंसेवियों ने ली शान्ति की शपथ

--Advertisement--

देहरा – शिव गुलेरिया

आज दिनांक 21 सितंबर 2023 को चंद्रधर गुलेरी राजकीय महाविद्यालय हरिपुर गुलेर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर अश्वनी पाराशर की अध्यक्षता में “विश्व शांति दिवस” के उपलक्ष्य पर स्वयंसेवियों के द्वारा शान्ति की शपथ ली गई।

महाविद्यालय के प्राचार्य ने स्वयंसेवियों को अपने जीवन में शांति को आत्मसात करने और लोगों के बीच इसका प्रसार करने के लिए प्रेरित किया।

स्वयंसेवियों के द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर मोनिका शर्मा के निर्देशन में “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तहत महाविद्यालय के आगे बनी हुई क्यारियों से घास की कटाई और छंटाई की गई , तथा महाविद्यालय भवन से लेकर महाविद्यालय कैंटीन तक का रास्ता भी साफ किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 65 स्वयंसेवियो ने भाग लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...