ठेकेदारों की पेंडिंग पेमेंट पर गरमाया सदन, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जयराम बोले झूठ बोल रहे सीएम

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां

विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन सदन में प्रश्नकाल के दौरान खूब हंगामा देखने को मिला। विपक्षी विधायक रणधीर शर्मा ने सदन में ठेकेदारों की पेंडिंग पेमेंट का मामला उठाया जिस पर सीएम सुखविंदर सिंह ने कहा कि किसी भी ठेकेदार की पेमेंट पेंडिंग नहीं है।

विपक्ष ने सरकार पर झूठे आंकड़े देने का आरोप लगाए और सदन के भीतर नारेबाजी शुरू कर दी और बाद में सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

पूर्व मुख्यमंत्री व नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद से ठेकेदारों की पेमेंट को सरकार ने रोक दिया है, जिससे मजदूर वर्ग परेशान हो रहा है। सरकार ने कुछ चुनिंदा ठेकेदारों को पेमेंट कर दी है, जबकि कुछ ठेकेदारों को जानबूझकर पेमेंट नहीं की गई है।

विपक्ष ने सदन में मुद्दा उठाया तो मुख्यमंत्री गलत जनकारी देकर सदन को गुमराह कर रहे हैं जो विपक्ष को बर्दाश्त नहीं है इसलिए विपक्ष ने सदन की कार्यवाही से वॉकआउट कर दिया।

वहीं विपक्ष के आरोपी पर लोग निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि पूर्व की भाजपा सरकार ने चुनावों से पहले लगभग 700 करोड रुपए के ठेके अपने चहेते ठेकेदारों को दे दिए और अब पूर्व सरकार द्वारा की गई बंदरबांट पर पर्दा डालने के लिए कांग्रेस सरकार पर आरोप लगा रहे हैं जो कांग्रेस सरकार हरगिज नही करेगी।

सरकार इन ठेकों की जांच करेंगी और जो सही कार्य पाया जायेगा उसकी पेमेंट की जाएगी , लेकिन भाजपा के निजी फायदे के लिए हुईं अनियमितताओं पर पर्दा नहीं डाला जायेगा इसकी जॉच की जायेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...