बीसीए के बच्चों ने 4 दिवसीय कार्यशाला में कम्प्यूटर हार्डवेयर के बारे में जाना

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रेैत के स्वैट क्लब के सौजन्य से बीसीए के पहले और पांचवें सेमेस्टर के छात्रों के लिए कंप्यूटर हार्डवेयर पर चार दिवसीय कार्यशाला का आज समापन किया गया । जिसमें राजीव कुमार (सिस्टम टेक्नोलॉजीज) ने रिसोर्स पर्सन के रूप में चार दिन बच्चों को कंप्यूटर हार्डवेयर के बारे में बताया।

सत्र का संचालन स्वैटक्लब के अध्यक्ष नंदन कुमार ने किया। जिन्होंने रिसोर्स पर्सन, प्रबंध निदेशक जीएस पठानिया, कार्यकारिणी निदेशक डॉ.बलबिंदर सिंह पठानिया, प्रिंसिपल डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा का भी स्वागत किया।

कार्यशाला में ऑपरेटिंग सिस्टम और कंप्यूटर हार्डवेयर स्थापित करने के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी और छात्रों ने कंप्यूटर के भागो को एकत्रित और अलग करना सीखा I कार्यक्रम को पाठ्यक्रम से परे जाने और बेहतर नौकरी कौशल के लिए तकनीकी अनुभव प्रदान करने के लिए डिज़ाइन किया गया था।

कार्यकारिणी निदेशक डॉ.बलबिंदर सिंह पठानिया ने कार्यशाला का समापन किया तथा छात्रों को अधिक तकनीकी कार्यशालाओं में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। जिससे उन्हें भविष्य में लाभ होगा।

रिया, सारुशी, सीया, कशिश आदि बीसीए के छात्रों ने अपना अनुभव साँझा किया और आगे भी ऐसे कार्यशाला करवाने के लिए कहा I

ये रहे उपस्थित

प्रबंधक निदेशक जी.एस.पठानिया,कार्यकारिणी निदेशक डॉ.बलबिंदर सिंह पठानिया, डॉ. प्रवीण कुमार शर्मा प्राचार्य  विभाग प्रमुख राजेश राणा, अनुज शर्मा सहित बीसीए के सभी संकाय सदस्य पूरे सत्र में उपस्थित रहेI

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...