नाहन-कुमारहट्टी NH पर हादसा, आपस में टकराई निजी व HRTC बस

--Advertisement--

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

नाहन-कुमारहट्टी नेशनल हाईवे-907A पर शनिवार शाम सड़क दुर्घटना का मामला सामने आया है। जहां सरकारी व निजी बस की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारे लग गई।

जानकारी के अनुसार हादसा आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन की ओर जाने वाले रास्ते के समीप पेश आया। नाहन से कौलावालाभूड़ जा रही सरकारी बस और सोलन से पांवटा साहिब आ रही निजी बस की आपस में टक्कर हो गई।

हादसे के बाद बस चालकों में गलती को लेकर बहसबाजी होती रही। जिस कारण समय पर बसों को घटनास्थल से नहीं हटाया गया। ऐसे में दोनों तरफ लंबा जाम लग गया और लोगों को भारी बारिश के बीच परेशानियों का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत कर बसों को मौके से हटाया, जिसके बाद ट्रैफिक बहाल हो सका।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...