रोटरी क्लब शाहपुर ने सम्मानित किए गुरु

--Advertisement--

शाहपुर – नितिश पठानियां

शिक्षक दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब शाहपुर ने शिक्षा क्षेत्र में बेहतर सेवाएं देने वाले पांच शिक्षकों को सम्मानित किया। द्रोणाचार्य कालेज रैत में क्लब के अध्यक्ष रोटेरियन अश्वनी धीमान की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

मुख्यातिथि डॉ रोशन लाल शर्मा अंग्रेजी विभाग प्रमुख केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के द्वारा डॉ सुरेंद्र वर्मा सुभाष राणा अरुणा कुमारी नीरज कुमार और संजय कुमार को सम्मानित किया।

पूर्व बीपीईओ देवी कुमारी सम्मानित अतिथि व द्रोणाचार्य कालेज रैत के आचार्य डॉ प्रवीण शर्मा को भी सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

क्लब के सचिव सत्येंद्र गौतम ने बताया कि इस अवसर पर रोटरी के जोनल चेयरमैन रोटेरियन गंधर्व सिंह पठानिया, द्रोणाचार्य कालेज के कार्यकारी निदेशक रोटेरियन बलविंद्र पठानिया, रोटेरियन राजेश राणा, रोटेरियन पीसी डोगरा, रोटेरियन रजत बलौरिया, रोटेरियन अनूप बलौरिया, रोटेरियन विजय सिंह, रोटेरियन भूपिंदर परमार, रोटेरियन राजनेश शर्मा व द्रोणाचार्य कालेज के रोट्रैक्ट सहित अन्य छात्र भी उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...