अध्यापक दिवस के अवसर पर शिक्षा संवाद का आयोजन

--Advertisement--

सोलन – रजनीश ठाकुर 

उपमंडल अर्की के अंतर्गत ग्राम पंचायत जयनगर के राजकीय प्राथमिक पाठशाला बैहन्दी मे आज पाँच सितंबर को अध्यापक दिवस के अवसर पर इस वर्ष के पहले शिक्षा संवाद का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता एस एम सी प्रधान जयदेव शर्मा ने की।

इस मौके पर विशेष रूप से पूर्व सी एच टी श्यामलाल ठाकुर तथा ग्राम पंचायत जयनगर के उप प्रधान सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।

बैठक की शुरुआत करते हुए प्रभारी अध्यापक नरेश कुमार एवं त्रिलोक चंद ने सभी आए हुए अभिभावकों का स्वागत किया तथा सभी को अध्यापक दिवस की शुभकामनाए दी।

पूर्व सी एच टी श्यामलाल ने इस मौके पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा सभी बच्चों एवं अध्यापकों को शुभकामनाए दी। इस मौके पर सभी बच्चों को मिठाइयाँ बांटी गयी।

प्रभारी अध्यापक ने बताया कि आज के शिक्षा संवाद के बारे मे बताते हुए अध्यापक दिवस के बारे मे विस्तारपूर्वक बताया तथा शिक्षा विभाग द्वारा आज के विषयों जैसे विध्यार्थी रिपोर्ट कार्ड आकलन ,अभिभावकों को विषय वार बच्चों की फीडबैक ,बच्चों की अनुपस्थिति ,सीखने के स्तर ,निपुण मेला ,विध्यांजली पोर्टल पर रजिस्ट्रेसन ,सिविल वर्क ,एम डी एम ,आदि पर विस्तारपूर्वक अभिभावकों के साथ चर्चा की।

ये रहे उपस्थित 

बैठक मे आंगनवाड़ी वर्कर विध्या देवी ,सहायिका प्रेमलता ,एमडीएम वर्कर लीला देवी ,मल्टी टास्क वर्कर प्रकाश ,नरेश कुमार जे बी टी अध्यापक ,त्रिलोक चंद जे बी टी अध्यापक, एस एम सी अध्यापिका ललिता देवी पूर्व सी एच टी श्यामलाल ठाकुर, एस एम सी प्रधान जयदेव , सदस्य राजेन्द्र कुमार,सोमा देवी ,लक्ष्मी कान्त ,सुनील कुमार ,मीना देवी ,माया देवी,विनीता देवी ,कृष्णा देवी,किरण देवी,हेमराज ,तथा ग्राम पंचायत जयनगर के उप प्रधान सुरजीत सिंह उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...