सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता पवित्र कुमार राठ ने हिन्दू महासभा में कानूनी सलाहकार का दायित्व संभाला

--Advertisement--

सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता पवित्र कुमार राठ ने हिन्दू महासभा में कानूनी सलाहकार का दायित्व संभाला!

रजनीश ठाकुर – नई दिल्ली 

अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी ने ओडिसा निवासी सर्वोच्च न्यायालय के अधिवक्ता पवित्र कुमार राठ को हिन्दू महासभा में राष्ट्रीय विधि परामर्शदाता पद पर मनोनीत किया है । पवित्र कुमार राठ ने तत्काल प्रभाव से अपना दायित्व संभाल लिया है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने आज जारी बयान मे यह जानकारी देते हुए बताया कि हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय मंत्री ललित अग्रवाल की अनुशंसा पर अधिवक्ता पवित्र कुमार राठ का विधि परामर्शदाता पद पर मनोनयन हुआ है ।

उन्होंने बताया कि पवित्र कुमार राठ हिंदुत्व और राष्ट्र की प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं । उनके मनोनयन से हिन्दू महासभा सशक्त और ऊर्जावान बनेगी ।

राष्ट्रीय प्रवक्ता बी एन तिवारी ने बताया कि पवित्र कुमार राठ के हिंदू महासभा में शामिल होने से हिन्दू महासभा हिंदुत्व और हिन्दू राष्ट्र निर्माण अभियान में विधिक रूप से मजबूत बनेगी ।

पवित्र कुमार राठ ने अपने मनोनयन पर हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी , राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष विजेंद्र सिंह राजू पार्चा , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नितिन उपाध्याय , राष्ट्रीय महामंत्री मितेश पटेल , राष्ट्रीय संगठन मंत्री यतेंद्र शर्मा , राष्ट्रीय मंत्री ललित अग्रवाल , राष्ट्रीय प्रवक्ता मदन लाल गुप्ता का आभार प्रकट किया है ।

अधिवक्ता पवित्र कुमार राठ ने वीर सावरकर की विचारधारा , हिन्दू महासभा की नीतियों और राष्ट्रीय अध्यक्ष रविन्द्र कुमार द्विवेदी का संदेश जन जन तक पहुंचाने का संकल्प लेते हुए सदस्यता अभियान के माध्यम से हिन्दू समाज को हिन्दू महासभा से जोड़ने की घोषणा की ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...