56 निरीक्षण कर जब्त किए 326 किलोग्राम सब्जी और फल

--Advertisement--

खाद्य आपूर्ति विभाग की आदेशों का उल्लंघन करने वाले व्यापारिक प्रतिष्ठानों के विरुद्ध कार्रवाई

शिमला 05 सितम्बर – नितिश पठानियां

जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले शिमला पूर्ण चंद ठाकुर ने आज यहाँ जानकारी देते हुए बताया कि आज जिला भर में हिमाचल प्रदेश वस्तु मूल्यांकन एवं प्रदर्शन आदेश 1977 व हिमाचल प्रदेश जमाखोरी और मुनाफाखोरी उन्मूलन आदेश 1977 के तहत विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण किया गया और इन आदेशों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई अमल में लाई गई।

उन्होंने बताया कि आज जिला में विभिन्न स्थानों पर 56 निरीक्षण कर 19340 रुपए मूल्य की 280 किलोग्राम सब्जी और 46 किलोग्राम फल जब्त किये। इन प्रतिष्ठानों द्वारा फल और सब्जियों की रेट लिस्ट नहीं लगाई गई थी और निर्धारित मूल्य से अधिक मूल्य पर सामान की बिक्री की जा रही थी।

पूर्ण चंद ठाकुर ने बताया कि इन आदेशों के जारी होने से लेकर अभी तक जिला में कुल 659 निरीक्षण कर 76935 रुपए मूल्य के कुल 1507 किलोग्राम सब्जी और फल जब्त किये गए हैं।

उन्होंने बताया कि इन कानूनों के तहत दुकानदारों को फल और सब्जियों की रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार बेची जा रही वस्तुओं का खरीद बिल निरीक्षण हेतु प्रस्तुत नहीं करता है या वास्तविक मूल्य से अधिक कीमत वसूल करता पाया जाता है तो उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि यह अभियान आगामी समय में भी पूरे जिला में लागू रहेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...