पंचायत ठेहडू और भलाड़ में पानी की किल्लत, लोगों का विभाग के प्रति रोष

--Advertisement--

ज्वाली – शिवू ठाकुर

उपमंडल कोटला के आंवल पंचायत ठेहडू और ग्राम पंचायत भलाड़ इलाकों के लोगों को पेयजल समस्या से जूझना पड़ रहा है। हालात ये हैं कि उपमंडल के कई इलाकों में जलशक्ति विभाग 10 दिन बाद पानी की सप्लाई कर रहा है जबकि दूरदराज के कुछ ऐसे भी क्षेत्र हैं, जहां पीने का पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। हालांकि जलशक्ति विभाग पेयजल समस्या को दूर करने के लिए हरसंभव प्रयास करने का दावे कर रहे है। लेकिन बह सब कागजों तक ही सीमित रह रहे हैं।

बताते चलें कि भलाड़ गांव में इस वक्त पेयजल की किल्लत आना शुरू हो गई है। पेयजल की समस्या से निपटने के लिए इलाके के कुछ गांवों को व्यास उठाऊ पेयजल योजना से जोड़ा गया है लेकिन फिर भी आंवल पंचायत ठेहडू और भलाड व आसपास के अन्य गांवों के लिए पानी की हाहाकार मची हुई है।

वही मुकेश कुमार, राजू , डिंपल, रंजना देवी, मनोज धीमान, शिव कुमार, जोगिंदर सिंह, प्रवीण चौधरी, ज्ञान चंद आदि लोगों ने कहा कि हम जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को कई बार अगवत करवा चूके हैं, लेकिन आज तक कोई भी हल नहीं हुआ।

उन्होंने बताया कि एसडीओ और जेई को ना ही आज तक फील्ड में देखा। जब इस जलशक्ति विभाग के कार्यालय में जाते हैं तो एसडीओ वहां पर भी नहीं मिलते। वहीं लोगों ने कहा कि जो अधिकारी अपने कार्यालय में नहीं बैठते, वे फील्ड में क्या ही घुमते होगे।

एसडीओ ने नहीं उठाया फ़ोन 

जब इस बारे में जलशक्ति विभाग कोटला के एसडीओ विजय नाग से बात करनी चाही, तो उन्हें कई बार फोन के माध्यम से संपर्क किया गया,  लेकिन उन्होंने मीडिया का फोन उठाना उचित नहीं समझा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...