मनाली के रांगड़ी में खोखों में लगी भीषण आग, 28 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख

--Advertisement--

कुल्लू – अजय सूर्या

जिला कल्लू की पर्यटन नगरी मनाली के साथ रांगड़ी में अचानक दोपहर के समय लकड़ी के खोखों में आग लग गई। वहीं लकड़ी के खोखो में लगी आग के चलते 28 लाख रुपए की संपत्ति जलकर राख हो गई। इसके अलावा 50 लाख रुपए की संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है।

फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई और अब मामले की जांच की जा रही है।

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय रांगड़ी में कचरा प्लांट के समीप लकड़ी के खोखों में आग लग गई तथा देखते ही देखते उसने विकराल रूप धारण कर लकड़ी से बने 9 खोखों को चपेट में ले लिया।

स्थानीय लोगों द्वारा अग्निशमन केंद्र मनाली को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया।

आग के कारण 9 खोखे पूरी तरह से जल गए और उसमें रखा हुआ सामान भी नष्ट हो गया। इन लकड़ी के खोखों में नेपाली मूल के परिवार रहते थे। जो यहां पर मेहनत-मजदूरी कर अपना भरण-पोषण कर रहे थे।

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा के बोल

एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही मनाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई थी। आग के चलते सभी परिवारों का सामान जलकर नष्ट हो गया है। इसके अलावा साथ लगती संपत्ति को जलने से बचा लिया गया है। मनाली पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर प्रभावित परिवारों के बयान भी दर्ज किए हैं और आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...