कनाडा में हिमाचली युवक की मौत, 15 दिन से परिजनों को शव का इंतजार, मदद की गुहार

--Advertisement--

कनाडा में हिमाचली युवक की मौत, 15 दिन से परिजनों को शव का इंतजार, मदद की गुहार

बिलासपुर – सुभाष चन्देल

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के युवक की कनाडा में मौत हो गई। बेटे के शव को भारत लाने के लिए अब परिवार ने हिमाचल सरकार से मदद की गुहार लगाई है। माता पिता ने बिलासपुर में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री से भी मुलाकात की है। फिलहाल, सरकार की तरफ से आश्वासन मिला है कि जल्दी ही युवक के शव को भारत लाया जाएगा.

जानकारी के अनुसार, बिलासपुर नगर के डियारा सेक्टर के समाजसेवी मास्टर संत राम चैहान के पौत्र 31 वर्षीय अभिषेक चौहान की कनाडा में नदी में डूबने से मौत हो गई। अभी तक उसके शव को घर नहीं लाया जा सका है।

माता-पिता का कहना है कि उनकी जीवन में यह घटना अंधेरा कर गई है, लेकिन अंतिम इच्छा यह है कि उसका अंतिम संस्कार बिलासपुर में किया जाए। इसके लिए हालांकि व्यक्तिगत प्रयास तो जारी हैं लेकिन बात दो देशों के बीच और भारी भरकम खर्च की है तो मामला बहुत पेचीदा हो चला है।

युवक की मृत्यु को करीब 15 दिन का समय हो गया है तथा कनाडा से भी कोई राहत भरी खबर नहीं आई है। स्थानीय सर्किट हाउस में डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री आए थे तो जनसंपर्क एवं सूचना विभाग से सेवानिवृत अभिषेक चौहान के पिता प्रदीप चैहान, माता दुर्गेश नंदिनी, चाचा राजेंद्र चैहान और कृष्ण कुमार उनके मिले और सारे वृतांत से अवगत करवाया।

डियारा सेक्टर निवासी प्रदीप चैहान ने अपने परिवार सहित बीती रात स्थानीय परिधि गृह में उप- मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री से मुलाकात की तथा सारी व्यथा से अगवत करवाया। इस दौरान डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री भी भावुक हो गए। मुकेश अग्निहोत्री ने इस परिवार को आश्वास्त किया कि धैर्य बनाए रखें, शीघ्र ही युवक के शव को भारत लाया जाएगा।

डीसी आबिद हुसैन सादिक ने डिप्टी सीएम को अवगत करवाते हुए कहा कि भारतीय दूतावास में वार्ता चल रही है तथा जल्द ही सारी औपचारिकताएं पूर्ण कर देह को भारत लाया जाएगा।

मंत्री ने लगाया गले दिया दिलासा

डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखदायी है तथा इसकी भरपाई नहीं हो सकती है किंतु हमारे करीबी रहे प्रदीप चैहान के बेटे की देह हो जल्दी भारत लाने के प्रयास जारी है। सरकार पीड़ित परिवार के साथ है।

उधर, डीसी बिलासपुर का कहना है कि बात दो देशों की है तथा मामला बिलासपुर प्रशासन के संज्ञान में है। भारतीय दूतावास के अधिकारियों से निरंतर संवाद जारी है। इस काम के शीघ्र पूरा होने की आशा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...