6,111 मीटर ऊंची युनम चोटी फतह करने पर हिमाचल पुलिस की आरक्षी “बिंदिया” को CM ने दी बधाई

--Advertisement--

शिमला, 21 अगस्त – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज यहां हिमाचल पुलिस की चौथी आईआरबी जंगलबेरी की पुलिस आरक्षी बिंदिया को हाल ही में लाहौल स्थित 6,111मीटर (20,100 फ़ीट) ऊंची युनम चोटी की सफलतापूर्वक चढ़ाई करने पर बधाई दी है।

हमीरपुर के नादौन क्षेत्र के कांगू गांव की रहने वाली बिंदिया प्रदेश के पुलिस विभाग में एकमात्र पहली महिला पुलिस कर्मी है, जिसने 15 अगस्त को युनम चोटी पर जाकर तिरंगा फहराया है। 14 अगस्त की बिंदिया अपने दल के साथ Yunam Peak के लिए रवाना हुई थी।

15 अगस्त की सुबह टॉप पर पहुंच गई। बिंदिया कौशल ने स्वतंत्रता दिवस पर एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है। बता दें कि बिंदिया ने अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान, मनाली से मूलभूत एवं उच्च प्रशिक्षण प्राप्त किया है।

मुख्यमंत्री ने बिंदिया को आगामी अभियानों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युनम चोटी पर विजय प्राप्त करने वाली वह राज्य पुलिस की पहली महिला हैं और यह पुलिस विभाग एवं समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

युवा खिलाड़ी आयुष कौंडल के निधन से शोक, शिक्षा मंत्री ने जताया दुख

युवा खिलाड़ी आयुष कौंडल के निधन पर शिक्षा मंत्री...

धर्मशाला SIHM के 30 विद्यार्थियों को बर्गर किंग में नौकरी, ₹25 हजार औसत मासिक CTC

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों को बर्गर किंग में...