विक्रमादित्य सिंह ने शहीद विजय कुमार को दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

शिमला 21 अगस्त – नितिश पठानियां

लोक निर्माण, युवा सेवाएं व खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला ग्रामीण उपमंडल के गांव नेहरा से सम्बन्ध रखने वाले शहीद वीर सैनिक विजय कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित की।

उल्लेखनीय है कि हाल ही में लद्दाख के कियारी के पास हुई सड़क दुर्घटना में विजय कुमार शहीद हुए थे जिनकी पार्थिव देह आज उनके गांव नेहरा पहुंची थी। विक्रमादित्य सिंह ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति हार्दिक संवेदनाएं व्यक्त की।

उन्होंने कहा कि राष्ट्र के प्रति विजय कुमार की समृद्ध सेवा को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा उनके परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।

उन्होंने भारतीय सेना के आठ अन्य जवानों के निधन पर भी शोक व्यक्त किया जिन्होंने इस दुःखद घटना में अपने प्राणों का बलिदान दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

धर्मशाला SIHM के 30 विद्यार्थियों को बर्गर किंग में नौकरी, ₹25 हजार औसत मासिक CTC

SIHM धर्मशाला के 30 विद्यार्थियों को बर्गर किंग में...

अस्पताल में डिलीवरी के दौरान नवजात की टूटी टांग, पिता ने लगाए लापरवाही के आरोप

हिमाचल प्रदेश के एक क्षेत्रीय अस्पताल में सिजेरियन डिलीवरी...