मुख्यमंत्री ने शीघ्र ज्वालामुखी मैं प्रभावित क्षेत्र का दौरा करने का दिया आश्वासन, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 3 में सांसद ने एक सड़क मंजूर की थी चार सड़के मैंने अनुराग से स्वीकृत करवाई : संजय रतन
ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा
ज्वालामुखी के विधायक संजय रतन ने आज ज्वालामुखी के लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह में पूर्व मंत्री रविंदर सिंह रवि पर पलट बार करते हुए पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा की पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि पहले तथ्यों की जानकारी कर लिया करेंl उसके उपरांत ही कोई बयान बाजी किया करेंl
उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 3 कब शुरू हुई इसमें कितनी योजनाएं डाली गई और कब स्वीकृत हुई इसके बारे में पूर्व मंत्री को जरा भी ज्ञान नहीं हैl उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना 3 मैं कांगड़ा के सांसद किशन कपूर ने केवल मात्र एक सड़क स्वीकृत की थी परंतु उनके केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के साथ बेहतर संबंधों के चलते उन्होंने चार सड़कें और स्वीकृत कराकर ज्वालामुखी क्षेत्र की जनता को सौगात दी हैl
इन पांच सड़कों का कार्य 72 दिन के अंदर शुरू हो जाएगाl जिससे लोगों को राहत मिलेगीl उन्होंने कहा की पूर्व मंत्री कहते हैं कि 2017 से 2022 तक इन 5 सड़कों की डीपीआर तैयार हुई है और जयराम ठाकुर के कार्यकाल में हुई हैl इसके बारे में पूर्व मंत्री बताएं कि वे उस कार्यकाल में देहरा के विधायक थे या ज्वालामुखी के उन्होंने उनसे पूछा कि इन सड़कों की डीपीआर कब बनाई गई थीl
इसकी जानकारी कोई भी व्यक्ति आरटीआई के माध्यम से ले सकता हैl देहरा के लोक निर्माण विभाग में कब कंसलटेंट नियुक्त किया गया और कब इन सड़कों की डीपीआर बनाई गई शिमला से कब अप्रूव करवा कर इन्हें केंद्र सरकार को भेजा गया आरटीआई के माध्यम से कोई भी इसकी जानकारी ले सकता है l
उन्होंने बताया कि जनवरी 2023 में इनकी डीपीआर बनाकर हमारी सरकार में केंद्र सरकार को भेजी गई और अब ज्वालामुखी को 5 सड़कों की स्वीकृति मिली है और 76 करोड़ रुपए इन 5 सड़कों को स्वीकृत हुए हैं जबकि उन्होंने 110 करोड़ की मांग की थीl
उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी विधानसभा क्षेत्र मैं प्राकृतिक आपदा के चलते सैकड़ो करोड रुपए का नुकसान हुआ हैl जिनमें पांच गांव ऐसे हैं वहां पर अब लोग दोबारा बसाए नहीं जा सकते उन्होंने बताया की यह गांव चौकी, दोदरू, पोखरू, बटाल खुर्द, और अंबाडा हैl यहां पर लोगों को अपने घर खाली करने पड़े हैंl उन्होंने हर गांव में जाकर अधिकारियों सहित लोगों की दुख तकलीफ सुने हैं l
उन्होंने प्रशासन को निर्देश देकर आईटीआई खूंडिया, पुखरू स्कूल, सुदल स्कूल में शिविर लगाकर लोगों को शरण दिलवाई है और उनके खाने-पीने का इंतजाम किया हैl जब तक उनको कहीं सही तरीके से बसाया नहीं जाता तब तक उनका ख्याल रखा जाएगाl
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोग आपदा की इस घड़ी में भी सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए राजनीति कर रहे हैं जिसकी वे कड़ी निंदा करते हैंl उन्होंने बताया कि ज्वालामुखी में जो आपदा से नुकसान हुआ है उसको देखने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुकू ने शीघ्र ज्वालामुखी आने का आश्वासन दिया हैl जो लोग बेघर हुए हैं उनको मुख्यमंत्री के माध्यम से भूमि उपलब्ध करवाई जाएगीl
ये रहे उपस्थित
इस मौके पर उनके साथ नगर परिषद ज्वालामुखी के अध्यक्ष धर्मेंद्र शर्मा, ज्वालामुखी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष कैप्टन दीपक चौहान, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र राणा, युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नीरज शर्मा, नगर पार्षद सुरेंद्र चौधरी, मंदिर नयास सदस्य कपिल शर्मा, कांग्रेसी नेता अजय कुमार ,ज्ञानेश्वर दत्त, अश्विनी कुमार व अन्य के लोग उपस्थित थेl

