महाशू राम को आवारा बैल ने घर के बाहर सींगों से उठाकर जमीन पर पटका, मौत

--Advertisement--

राजा का तालाब – अनिल शर्मा 

प्रदेश भर में सड़कों पर घूमने वाले आवारा पशुओं से हर कोई परेशान है। कितने ही लोग आवारा पशुओं की वजह से असमय ही मौत के आगोश में समा चुके हैं। बाबजूद समाज पर बोझ बन रहे कुछ नासमझ लोगों द्वारा पशुओं का प्रयोग करके यूं उन्हें खुले में छोड़ना कहीं न कहीं कभी किसी परिवार पर भारी पड़ जाता है।

ऐसी ही एक घटना में उपतहसील राजा का तालाब के अंतर्गत आती ग्राम पंचायत डक के बुजुर्ग व्यक्ति को आवारा बैल ने टक्कर मारकर मौत के घाट उतार दिया। डक पंचायत उप प्रधान अजीत कुमार के अनुसार वार्ड न. छ: का रहने वाला महाशू राम उम्र लगभग 80 वर्ष पुत्र संत राम शनिवार शाम अपने घर के बाहर खड़ा था।

इस दौरान सड़कों में घूमने वाले एक आवारा बैल ने बुजुर्ग महाशू राम को अपने सींगों से उठाकर जमीन पर पटक दिया।परिवारजनों व आस पास के स्थानीय लोगों ने महाशू राम को बैल द्वारा टक्कर मारकर जमीन पर पटकते हुए देख लिया। इस बीच सभी ने सामूहिक रूप से महाशू राम को बड़ी मुश्किल से बैल से बचाया।

वहीं उसे घायलावस्था में परिवार जनों की सहायता से निजी अस्पताल में पहुंचाया। इस दौरान महाशू राम बैल की मार से पड़े घावों की पीड़ा को सह नहीं पाया और रविवार सुबह इस संसार को अलविदा कहकर अनंत में चला गया।

उपप्रधान अजीत सिंह के बोल

उपप्रधान अजीत सिंह का कहना है कि इन दिनों सैंकड़ों की संख्या में आवारा पशुओं ने क्षेत्र में आतंक फैला रखा है।इनका कहना है कि पैदल ही स्कूल जाने वाले बच्चे आवारा पशुओं के झुंड को देखकर घबराते हुए निकलते हैं। लोग सड़कों में अकेले चलने से घबराने लगे हैं।

पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से इस दिशा में गहन चिंतन करके उचित पग उठाने का आग्रह किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...