इंदोरा – मोनू ठाकुर
प्राचीन शिव मंदिर सुधार सभा काठगढ़, इन्दौरा, द्वारा हिमाचल प्रदेश में बारिश की वजह से हो रहे भारी त्रासदी के कारण जान मान का जो नुकसान हो रहा है, उसमें अपनी संवेदना प्रकट करते हुए सभा के प्रधान ओम प्रकाश कटोच की अध्यक्षता में सभा द्वारा ठाकुर सुखविंदर सिंह सुख्खू, मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश जी के इन्दौरा एवं फतेहपुर में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने के दौरान राधा स्वामी सत्संग भवन कन्दरोड़ी में मुख्यमंत्री राहत कोष में एक लाख की राशि का चैक भेंट किया गया।

इसके इलावा एक सप्ताह से प्रभावित मण्ड क्षेत्र के लोगो के बचाव कार्य मे लगे एन डी आर एफ के लगभग 150 जवानों को रहने व खाने इत्यादि की व्यवस्था भी सभा द्वारा की जा रही है। स्मरण रहे कि सभा सामाजिक, धार्मिक व आपदा की घड़ी में जन कल्याण के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेती आ रही है।

