शाहपुर: भारी बारिश से तीन मकानों को हुआ नुकसान,10 बकरियां दब कर मरी, पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने संभाला मोर्चा 

--Advertisement--

शाहपुर: भारी बारिश से तीन मकानों को हुआ नुकसान, 10 बकरियां दब कर मरी 

शाहपुर – कोहली

बीते सोमवार को भारी बरसात से धारकंडी क्षेत्र की दरिनी पंचायत के अंतर्गत गांव पटीयाडा में तीन घरों व दो गौशाला को नुकसान पहुंचा हैै। जिससे लाखों का नुकसान हुआ है ।

जिससे घर व गौशाला पूरी तरह ढह गई हैं । वहीं एक गौशाला में 10 भेड़ों की दब कर मौत हो गई । इस नुकसान में प्रमोद सिंह का घर और गौशाला, ज्ञान चंद का घर और गौशाला तथा 10 बकरियां दबने से मर गई साथ ही अशोक कुमार का घर ढह गया है ।

दारिनी पंचायत का पटीयाडा गांव कांगड़ा चंबा जिला की सीमा पर है। यहां लगभग दो किलोमीटर के क्षेत्र तक भूस्खलन हुआ है । पटीयाडा निवासी कपिल ठाकुर ने कहा कि भूस्खलन से और भी घरों को खतरा पैदा हो गया है और अन्य घर भी कभी भी भूसंखलन की चपेट में आ सकते हैं ।

उन्होंने बताया कि अभी तक प्रधान, उपप्रधान, ब्लॉक समिति मेम्बर के इलावा तहसीलदार ब पटवारी ही मौके प र पहुंचे हैं। राहत के नाम पर अभी एक एक तिरपाल व राशन कीट ही मिली है! पीड़ितों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें अन्य स्थान पर जमीन व मकान बनाने के लिए आर्थिक मदद दी जाए ।

पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी के बोल

इस पर पूर्व मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि बेघर हुए पीड़ितों से उनकी बात हुई है। वह अपने परिवार के साथ गांव में दूसरों के घर में रह रहे हैं। उनके घर पूरी तरह ढह गए हैं।

तहसीलदार मौके पर पहुंचे लेकिन फौरी तौर पर अभी तक उनको कोई राहत नही मिली है और नही बकीरियों के लिए मुआवजा मिला है ।

उन्होंने कहा कि बेघर हुए लोगों को सरकार की ओर से शीघ्र मकान के लिए जमीन व आर्थिक सहायता मिलनी चाहिए ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...