प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया बीएल स्कूल कुनिहार के अध्यक्ष का जन्मदिन, सभी बच्चों को भंडारे का आयोजन
सोलन – रजनीश ठाकुर
बी० एल० पाठशाला कुनिहार में दिनांक 17-08-2023 को विद्द्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा का जन्मदिन प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया गया I मंच का सञ्चालन करते हुए शिवानी शर्मा ने विद्द्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा और अन्य सभी अतिथियों का भव्य स्वागत किया, और जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनायें दी I

सदन प्रभारी शिवानी शर्मा ने विद्यालय अध्यक्ष की जीवन की सफलता, संघर्ष, उपलब्धियों को बताया और उनके द्वारा किये गये अथक कार्य की प्रशंसा की I इस जन्मदिन के अवसर पर नौनिहालों द्वारा विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये I
विद्यालय प्रधानाचार्य पुर्शोतम लाल, मुखाय्ध्यपिका सुषमा शर्मा और सह-सचिव किरण लेखा व् अन्य अद्यापक वर्ग ने विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा से केक कटवाया और भेंट देकर सम्मानित किया I

विद्यालय अध्यक्ष ने अपने जन्म दिवस पर बधाई देने के लिए सभी बच्चों और अध्यापकों का धन्यवाद किया साथ ही अपने जन्मदिन के अवसर पर नव निर्मित इंडोर हॉल का उद्घाटन करते हुए विद्यालय को सौंपा I
विद्यालय अध्यक्ष ने बताया की हर वर्ष यह दिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया जायेगा I इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्ष गोपाल शर्मा द्वारा स्कूल के सभी अध्यापकों, बच्चों, पी०, टी० ऐ० सदस्य , विद्यालय समिति के सदस्यों के लिए भंडारे का आयोजन किया गया था I

अध्यक्ष ने बताया इस इंडोर हॉल में विभिन प्रकार की इंडोर खेलों का आयोजन किया जायेगा I विद्यालय प्रधानाचार्य व समस्त अध्यापक वर्ग ने इंडोर हॉल की सुविधा प्रदान करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद् किया I

