नगरोटा सूरियां – शिव गुलेरिया
विकास खंड नगरोटा सूरियां के अधीनस्थ पड़ती पंचायत पधर के टीका डोलवा मछरु निवासी कुलदीप सिंह के रिहायशी मकान के साथ ही भूस्खलन होने से रिहायशी मकान ख़तरे की चपेट में आ गया है।

पूर्व पंचायत समिति सदस्य साधू राम राणा एवं उपप्रधान पंचायत पधर हाकिम सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कुलदीप सिंह ने अपना रिहायशी मकान कुछ समय पहले ही बनाया था जो अब इस त्रासदी के कारण रहने के काबिल नहीं रहा है।
कुलदीप सिंह का परिवार अब इस बात को लेकर चिंतित है कि इस असुरक्षित घर को छोड़कर आखिर जाएं तो कहां जाएं। अतः कुलदीप सिंह ने प्रशासन एवं सरकार से गुहार लगाई है मेरे परिवार को सुरक्षित स्थान रहने केलिए मुहैया करवाया जाए ताकि में नया आशियाना बनने तक अपने परिवार को सुरक्षित रख पाऊं ।

