राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा में किया पौधारोपण

--Advertisement--

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोठीपुरा जिला बिलासपुर में एनसीसी कैडेट्स ने समाज सेवा और सामुदायिक विकास कार्यक्रम के तहत विद्यालय परिसर में पौधारोपण किया गया।

स्कूल प्रधानाचार्या निर्मला ठाकुर ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता, पारंपरिक आयुर्वेदिक ज्ञान के प्रति जिज्ञासा और पौधों के संरक्षण के प्रति संवदेनशीलता पैदा करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि हिमाचल में भरी बारिश ने प्रलय की स्थिति उत्पन्न कर दी है और यह सब प्रकृति से छेड़ छाड़ का नतीजा है। पर्यावरण के प्रति अब भी लोग सचेत नहीं हुए तो परिणाम सभी के लिए घातक साबित हो सकते हैं। इस कार्यक्रम में एनसीसी के 48 छात्रों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

इस मौके पर एन सी सी के प्रभारी अब्दुल मजीद ने सभी विद्यार्थियों से अपील करते हुए कहा कि सभी इस प्रकार के अभियान से जुड़कर अपने घरों के आसपास भी पौधारोपण करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक को साल में कम से कम एक पौधा तो जरूर लगाना चाहिए और उसकी देखरेख, सुरक्षा करनी चाहिए, ताकि वह पौधा वृक्ष बन सके। इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स ने स्कूल परिसर की साफ सफाई भी की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...