पुलिस ने चिट्टे सहित धर दबोचे व्यक्ति, मामला दर्ज

--Advertisement--

व्यूरो रिपोर्ट

थाना रामपुर में व्यक्तियों से चिट्टा बरामद करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जब रामपुर पुलिस टीम शाम को चौधरी बस अड्डा व पाटबांग्ला की ओर गश्त पर थी तो उस दौरान उन्होंने वन विभाग कार्यालय के समीप पिप्टी में चार लोगों को वाहन संख्या एचआर 81बी -6040 ( थार )में बैठे देखा।

उपरोक्त व्यक्ति पुलिस टीम को देख कर चौंक गए और तलाशी लेने पर व्यक्तियों के कब्जे से 6.58 ग्राम चिट्टा बरामद करने में पुलिस ने सफलता हासिल की।

आरोपियों की पहचान अजीत कुमार (28)पुत्र दलबीर सिंह ग्राम शिमली वास डाकघर कैरो तहसील और पुलिस स्टेशन तोसम जिला भिवानी हरियाणा और योगेश (21)पुत्र बजरंग ग्राम भाखरा डाकघर गोलागढ़ तहसील व पुलिस थाना जिला भिवानी हरियाणा और अजय कुमार (25)पुत्र राजिंदर सिंह ग्राम दंधमा पीओ एवं पीएस तहसील बाढारा जिला चारखी दादरी हरियाणा व अमित कुमार (28) पुत्र रमेश कुमार वीपीओ मोरका पुलिस स्टेशन और तहसील सिवानी जिला भिवानी हरियाणा के रूप में हुई है।

पुलिस ने एनडी एंड पीएस एक्ट की धारा 21,29 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...