प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची लड़की निकली नाबालिग, पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला

--Advertisement--

प्रसव के लिए अस्पताल पहुंची लड़की निकली नाबालिग, पुलिस ने युवक के खिलाफ दर्ज किया मामला

बिलासपुर – सुभाष चंदेल

महिला पुलिस थाना बिलासपुर में नाबालिग लड़की के साथ शारीरिक संबंध बनाने व उसे गर्भवती करने पर बिलासपुर शहर के एक सैक्टर निवासी युवक पर केस दर्ज कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार उक्त नाबालिग लड़की की फेसबुक पर बिलासपुर के युवक से वर्ष 2021 में जान-पहचान हुई व मार्च 2022 में उक्त  लड़की अपना घर छोड़ कर बिलासपुर में आ पहुंची तथा फेसबुक मित्र के घर में ही रहने लगी।

इस दौरान युवक ने उसके साथ संबंध बनाए और वह गर्भवती हो गई। जब बच्चे को जन्म देने के लिए वह अस्पताल बिलासपुर में दाखिल हुई तो आधार कार्ड के अनुसार चिकित्सकों ने पाया कि उसकी आयु 17 वर्ष से कुछ ही महीने अधिक है।

इस पर चिकित्सक द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई व पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर उसके बयान भी दर्ज किए, साथ ही उसके परिजनों से भी संपर्क साधा।

डीएसपी के बोल

इस संबंध में डीएसपी मुख्यालय राज कुमार ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि इस मामले में पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376(2) (एन) व पोक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत मामला दर्ज कर लिया है व आगामी कार्रवाई जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

सोलन SDM पूनम बंसल के खिलाफ विजिलेंस जांच की सिफारिश, डीजीपी ने लिखा पत्र

सोलन - रजनीश ठाकुर हिमाचल के पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी...

हिमाचल में अनोखी शादी: 66 साल के बुजुर्ग ने 35 साल की युवती से रचाई शादी

बुजुर्ग ने युवती से कथित शादी करने के बाद...