शिमला के समरहिल में एक और शव बरामद, घटना स्थल से दो किमी दूर मिली बॉडी, HPU के प्रोफेसर का शव

--Advertisement--

प्रदेश में तीन दिनों के भीतर ही 66 लोग आपदा से दम तोड़ चुके हैं। वहीं पौंग बांध से पानी छोड़ने से कांगड़ा जिले का इंदौरा और फतेहपुर क्षेत्र जलमग्न हो गए हैं। यहां दो दिनों में 1,731 लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया गया है।

शिमला – नितिश पठानियां

समरहिल क्षेत्र में भूस्खलन से जमींदोज हुए शिव बावड़ी मंदिर में लापता लोगों को निकालने का राहत कार्य जारी है। हादसे के चौथे दिन गुरुवार को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस, होमगार्ड, स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। 10 बजे के करीब घटनास्थल के नीचे नाले में एक और शव बरामद हुआ है।

मृतक की पहचान प्रोफेसर पीएल शर्मा के रूप में हुई है। यह हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में गणित के प्रोफेसर थे। बता दें कि उनकी पत्नी का शव दो दिन पहले मिल चुका है। फ़िलहाल हादसे में उनका बेटा भी अभी लापता है।

इस हादसे में अब तक 14 शव बरामद हुए हैं, जबकि एक शव की बाजू मिली है। राहत व बचाव कर्मी अब घटनास्थल से नीचे नाले में लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं।

अभी भी मलबे में 8 से 10 और लोगों के लापता होने की आशंका है। बीते 74 घंटे से रेस्क्यू चला हुआ है। इस हादसे में अब तक मंदिर के पुजारी सहित 14 लोगों के शव बरामद किए गए। एक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

शिमला पुलिस ने लोगों से अपील की है कि हादसों के बाद जिनके स्वजन लापता हैं, वे पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि रेस्क्यू शुरू किया जा सके।

गौरतलब है कि हादसे के पहले दिन आठ, दूसरे दिन चार और तीसरे दिन एक शव बरामद हुआ था। इस दर्दनाक हादसे में एक ही परिवार के सात सदस्यों की मौत हुई है, इनमें दो मासूम बच्चे भी शामिल हैं।

परिवार की तीन पीढ़ियां खत्म हो गईं। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के दो प्रोफेसर और बालूगंज स्कूल में तैनात शारीरिक शिक्षक की भी मौत हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...