शाहपुर: क्षेत्र में लगातार हो रही वारिश से भारी नुकसान

--Advertisement--

लंज/कांगड़ा – निजी संवाददाता

क्षेत्र मे पिछले कई दिनों से लगातार हो रही वारिश की बजह से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है इलाके की कई पंचायतों में मकान गिरने व मकान के डंगे दरकने शुरू हैं।

हारचक्कियां पंचायत के धारकलां गांव में मदन लाल की कच्ची रसोई गिर गई है चंगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुरजन सिंह ने वताया कि गनीमत रही कि उस वक्त रसोई में कोई नहीं था अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था।

इसी तरह लंज खास पंचायत के नाग मंदिर गांव में सुरेंद्र कुमार पुत्र निका राम की रसोई भी भारी वारिश की भेंट चल गई है। यह जानकारी पंचायत लंज खास के वार्ड सदस्य भुवनेश कुमार ने दी।

वहीं भटहेड पंचायत चंदुआ गांव के स्वर्गिय गणेश कुमार व भटहेड पंचायत की चंदुआ गांव के ही रिंटू देवी पुत्री निक्का राम के आंगन में लगा पक्का डंगा पूरी तरह से गिर गया है। दोनों परिवारों पर अव मकान गिरने का खतरा उत्पन हो रहा है।

वहीं भटहेड पंचायत के ही रक्षपाल सिंह पुत्र उग्र सिंह के मकान पर पहाडी दरक गई है जिसकी बजह से मकान को खतरा हो गया।

वहीं ठाकुरद्वारा में भी डंगा गिरने से सवर्ण सिंह के मकान के लिए खतरा बना हुआ है ये जानकारी काँगड़ा पंचायत ठाकुरद्वारा के पंचायत प्रधान प्रकाश चंद ने जानकारी दी।

स्थानीय पंचायत उप प्रधान दिलवर सिंह, पूर्व प्रधान भटहेड पुनम देवी, विनय कुमार, सुरेंद्र कुमार आदि लोगों ने प्रशासन से फौरी तौर पर परिवारों की मदद करने की वात कही है ताकि कोई परिवार वे घर न हो सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...