विधानसभा अध्यक्ष ने तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर व्यक्त किया शोक, प्रभावितों को हर संभव सहायता के दिए निर्देश

--Advertisement--

प्रभावितों को हर संभव सहायता के दिए निर्देश

चंबा , 11 अगस्त – भूषण गुरुंग

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने उपमंडल चुराह के तहत तीसा-बैरागढ़ संपर्क सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने ज़िला प्रशासन को प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं।

विधानसभा अध्यक्ष ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को अपूरणीय क्षति सहन करने की  शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की है। प्रशासन ने तुरंत घटनास्थल पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।

वाहन दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश पुलिस के 6 जवान तथा 1 स्थानीय व्यक्ति की मृत्यु होने का समाचार प्राप्त हुआ है ।
तीन घायल पुलिस कर्मियों सहित एक स्थानीय व्यक्ति का नागरिक चिकित्सालय तीसा एवं पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा में उपचार किया जा रहा है। स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को तत्काल राहत राशि प्रदान की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

EWS के फर्जी सर्टिफिकेट से हथिया ली टीजीटी मेडिकल की नौकरी, हिमाचल विजिलेंस के रडार पर 4 आरोपित

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में सरकारी नौकरी हासिल करने के...

हिमकेयर का पैसा दो दिन में भुगतान करने के आदेश, विशेष सचिव स्वास्थ्य हाईकोर्ट में हुए पेश

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी...

हिमाचल: करुणामूलक रोजगार के बंद मामलों को मिला दूसरा मौका, जानें आवेदन की अंतिम तिथि

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश सरकार ने करुणामूलक रोजगार की उम्मीद...

चार माह से मानदेय का इंतजार, आर्थिक संकट में कोटी के जल रक्षक; सरकार से जल्द भुगतान की मांग

हिमख़बर डेस्क  जल शक्ति विभाग के उपमंडल कोटी के अंतर्गत...