चंबा : तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर हुए हादसे में आठ हुई मृतकों की संख्या, डलहौज़ी ने भी खोया अपना लाल

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

तीसा-बैरागढ़ सड़क मार्ग पर तरवाई पुल के समीप हुए हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ कर आठ हो गई है। इनमे सूमो के चालक सहित 7 पुलिस के जवान बताये जा रहे है। जानकारी के अनुसार  गाडी में 11 लोग सवार थे इनमे से 9 हिमाचल पुलिस के जवान सवार थे। इनमे 8 लोगों की मौत हो गई है।

हादसा इतना भयानक था कि इनमें से पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बहराल, मृतकों और घायलों को चंबा अस्पताल लाया जा रहा है। ये हादसा डलहौज़ी को भी कभी न भुलने वाला जख्म दे गया है।

इस हादसे में डलहौज़ी के ओसल गाँव के परवीन टंडन की भी दुखद मौत हुई है। परवीन टंडन की मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हर कोई इस हादसे से स्तब्ध है और उन्हें यकीन नहीं हो रहा कि परवीन टंडन अब उनके बीच नहीं है।

जानकारी के लिए बता दे कि आईआरबी जवान लॉन्ग रेंज पेट्रोलिंग से भंजराडू हैडक्वार्टर लौट रहे थे। इस दौरान तरवाईं के पास पहाड़ी से लैंडस्लाइड हुआ और ये सूमो गाड़ी चट्टानों की चपेट में आ गई। हादसा इतना भयानक था कि नाले में गिरने के बाद गाड़ी के परखचे उड़ गए ।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भविष्य में और सरकारी दफ्तर कांगड़ा में किए जाएंगे स्थानांतरित”, मुख्यमंत्री

हिमख़बर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

कॉलेजों में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाने के बाद बिना बताए गायब रह रहे शिक्षक

हिमख़बर डेस्क प्रदेश के कॉलेजों में बॉयोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाने...

छुट्टियों का लाभ ले चुके स्थानांतरित शिक्षकों को नहीं मिलेगी मानसून ब्रेक

हिमख़बर डेस्क  प्रदेश के विंटर वैकेशन स्कूलों में छुट्टियों का...

रसोईघर में खाना बनाते समय फटा गैस सिलैंडर, आग बुझाते युवक झुलसा

चम्बा भूषण गुरुंग  चम्बा शहर से सटी साच पंचायत के...