स्कूल प्रधानाचार्य पदोन्नति में मुख्याध्यापकों के दो साल की सेवा अवधि में छूट की मांग

--Advertisement--

स्कूल प्रधानाचार्य पदोन्नति में मुख्याध्यापकों के दो साल की सेवा अवधि में छूट की मांग

ज्वाली – शिबू ठाकुर

स्कूल प्रधानाचार्य की प्रमोशन करने के विभाग के निर्णय का जिला कांगड़ा हेड मास्टर ऑफिसर कैडर एसोसिएशन के प्रधान हरबंत सिंह, सचिव घनश्याम दास, कोषाध्यक्ष शमशेर सिंह, प्रधानाचार्य निखिल शर्मा, सुखदेव जम्बाल, मुख्य अध्यापक रविंद्र मोगरा, रविंद्र राणा व अन्य सदस्यों ने स्वागत किया है। साथ ही अनुरोध किया है कि मुख्य अध्यापकों की वरिष्ठता सूची को जल्द जारी करवाया जाए।

वर्तमान में लगभग 850 मुख्य अध्यापक कार्यरत हैं इसमें से दिसंबर 2021,सितंबर 2022,अक्टूबर 2022 और जुलाई 2023 को पदोन्नत हुए लगभग 628 मुख्य अध्यापक बिना वरिष्ठता सूची के कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में मुख्य अध्यापक से प्रधानाचार्य पदोन्नति कोटे से लगभग 140 से अधिक पद रिक्त चल रहे हैं।

हेड मास्टर ऑफिसर एसोसिएशन मांग करता है कि मुख्य अध्यापकों को उनके कोटे के पदों पर 2 वर्ष की सेवा काल शर्त में एकमुश्त छूट देते हुए उनकी पदोन्नति सूची शीघ्र अति शीघ्र जारी की जाए इससे पूर्व भी नियमों में छूट देकर मुख्य अध्यापकों को प्रधानाचार्य पद पर पदोन्नत किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अटल मेडिकल और रिसर्च यूनिवर्सिटी की टॉप-10 मेरिट में गौतम कॉलेज ऑफ नर्सिंग की छात्राओं का परचम

हिमखबर डेस्क अटल मेडिकल एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएससी...

काँगड़ा में दर्दनाक हादसा, मशीन में हाथ फंसने से पेपर मिल कर्मचारी की मौत, मचा हड़कंप

हिमखबर डेस्क संसारपुर टैरेस औद्योगिक क्षेत्र स्थित जसर पेपर मिल...

मंत्री के दौरे से पहले खुली PWD की नींद: गड्ढों को मिट्टी और पत्थरों से भरा, जनता में भारी रोष

हिमखबर डेस्क सोलन-सुबाथु मार्ग पर एक बार फिर लोक निर्माण...