बिना परमिशन रातोंरात खोद दी लोक निर्माण विभाग की सडक़

--Advertisement--

लोक निर्माण विभाग ने कंपनी की मनमानी के खिलाफ पुलिस को सौंपा शिकायत पत्र

चम्बा – भूषण गुरुंग

चंबा-साहो मार्ग पर पाइपलाइन बिछाने का कार्य संभालने वाले निजी कंपनी ने बिना अनुमति के लोक निर्माण विभाग की सडक़ को रात के अंधेरे में खोद डाला। इस मनमानी का पता चलते ही लोक निर्माण विभाग ने संबंधित कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत पत्र सौंपा है।

जानकारी के अनुसार चंबा शहर की पेयजल योजना के लिए पाइपलाइन बिछाने का कार्य एक निजी कंपनी को अवार्ड हुआ है। इस कार्य के लिए चंबा-साहो मार्ग के किनारे से पाइपें बिछाई जानी है। लोक निर्माण विभाग ने इस कार्य से सडक़ को होने वाले नुकसान की भरपाई के लिए एस्टीमेट बनाकर जलशक्ति विभाग को सौंपकर राशि जमा करवाने को कहा था।

लोक निर्माण विभाग की ओर से एस्टीमेट की राशि जमा होने के बाद ही काम आरंभ करने की हिदायत दी थी। मगर गत रात्रि कंपनी ने हिदायत की अनदेखी करते हुए मनमर्जी से सडक़ किनारे जेसीबी लगाकर खुदाई आरंभ कर दी। इसका पता शुक्रवार सवेरे लगा।

सूचना पाते ही लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने स्थिति का जायजा लेने के साथ ही उच्चाधिकारियों को सूचित किया। इसी बीच कंपनी की इस मनमानी के बारे में जलशक्ति विभाग के अधिकारियों ने भी खुद को अंजान बताया।

उधर, लोक निर्माण विभाग उपमंडल नंबर-एक दिनेश कुमार का कहना है कि कंपनी की इस मनमानी को लेकर पुलिस को शिकायत पत्र सौंपा गया है। उन्होंने बताया कि कंपनी को नुकसान की भरपाई के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि अगर कंपनी दोबारा बिना अनुमति के काम करती है तो पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...