पूर्व मंत्री महेंद्र ठाकुर के दामाद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

--Advertisement--

एक्सियन के फर्जी साइन कर कैश करवा ली एफडीआर

सोलन – रजनीश ठाकुर

पीडब्ल्यूडी धर्मपुर के एक्सियन ने ठेकेदार के खिलाफ धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस में दर्ज करवाई गई शिकायत में एक्सियन विवेक शर्मा ने आरोप लगाया कि एक्सियन पीडब्ल्यूडी धर्मपुर के जाली हस्ताक्षर करवा कर 6.88 लाख रुपए की एफडीआर अपने खाते में जमा करवा ली। ठेकेदार पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह का दामाद बताया जा रहा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ठेकेदार संजीव भंडारी द्वारा कथित तौर पर लोक निर्माण विभाग धर्मपुर के अधिशासी अभियंता का फर्जी पत्र बनाकर बैंक में जमा करवाई गई करीब 7 लाख रुपए की एफडीआर अपने खाते में जमा करवाने और उसे कैश करवाने के फर्जीवाड़े को लेकर एफआईआर दर्ज की गई है।

संजीव भंडारी ने धर्मपुर लोक निर्माण विभाग में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के कार्यों को लेकर 2017 से 2022 तक 6,88,684 रुपए की एफडीआर बतौर सिक्योरिटी जमा करवाई थी। लोक निर्माण विभाग ने ये सभी एफडीआर जोगिंद्रनगर स्थित एसबीआई में जमा करवा दी थीं।

इसी बीच बैंक में धर्मपुर लोक निर्माण विभाग के तत्कालीन अधिशासी अभियंता का हस्ताक्षरित पत्र पहुंचा। इसके बाद बैंक ने सातों एफडीआर ठेकेदार संजीव भंडारी के खाते में डाल दीं। पैसा खाते में आते ही भंडारी ने यह पैसा निकाल भी लिया। इसी बीच हाईकोर्ट ने 24 जून को धर्मपुर डिवीजन में ठेकेदार के सभी कार्यों की पेमैंट रोकने के आदेश जारी कर दिए थे।

इस पर कार्रवाई करते हुए हाल ही में पदभार संभालने वाले अधिशासी अभियंता ने जोगिंद्रनगर स्थित एसबीआई को ठेकेदार संजीव भंडारी के तमाम एफडीआर सरकार के खाते में जमा करने को लिखा गया।

तब बैंक ने जवाब दिया कि तमाम एफडीआर अधिशासी अभियंता के लैटर मिलने बाद ही ठेकेदार को दी जा चुकी हैं और बैंक के पास कोई एफडीआर बकाया नहीं है। उसके बाद ही अधिशासी अभियंता को इस धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने ठेकेदार संजीव भंडारी के खिलाफ पुलिस थाना में एफआईआर दर्ज करवाई।

डीएसपी कुलदीप धीमान के बोल

डीएसपी कुलदीप धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि ठेकेदार संजीव भंडारी के विरुद्ध अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग द्वारा दर्ज करवाई गई धोखाधड़ी की एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...