एनएच के अधिशासी अभियंता कार्यालय में विजिलेंस की दबिश, टेंडर रिकॉर्ड जब्त

--Advertisement--

अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में सभी नियमों को पूरा किया गया है। विजिलेंस ने जो रिकॉर्ड मांगा, उन्होंने वह सारा रिकॉर्ड उन्हें दे दिया है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

एनएच के अधिशासी अभियंता कार्यालय में विजिलेंस ने छापा मारा और टेंडर से संबंधित रिकॉर्ड को कब्जे में लिया है। वीरवार को जब एनएच कार्यालय में टेंडर की प्रक्रिया चल रही थी, इसी दौरान गुप्त सूचना मिलते ही विजिलेंस की टीम वहां पहुंच गई। इस दौरान वहां पर आवंटित किए जा रहे टेंडर की समाचार में छपी सूचना को मांगा गया।

इसके अलावा टेंडर से संबंधित अन्य जरूरी दस्तावेज भी मांगे गए। मौजूद अधिकारी विजिलेंस टीम को टेंडर से संबंधित जरूरी दस्तावेज नहीं दिखा पाए। तर्क दिया गया कि टेंडर से संबंधित क्लर्क छुट्टी पर गया है। इसके चलते विजिलेंस अपने साथ जरूरी दस्तावेज ले गई। इस दौरान अधिशासी अभियंता भी कार्यालय में पहुंच गए।

उन्होंने विजिलेंस टीम को क्लर्क के छुट्टी पर होने की जानकारी दी। साथ में टेंडर में सभी औपचारिकताएं पूरी करने का दावा भी किया। फिलहाल इस मामले में विजिलेंस की जांच पूरी होने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

विजिलेंस एएसपी के बोल

विजिलेंस के एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एनएच कार्यालय में दबिश दी गई। टेंडर से संबंधित दस्तावेज कब्जे में लिए गए हैं। इसको लेकर पूरी जांच पड़ताल की जा रही है।

अधिशासी अभियंता संजीव महाजन के बोल

अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया में सभी नियमों को पूरा किया गया है। सुबह 11:00 बजे तक टेंडर लेने की समय सीमा थी। एक शरारती तत्व 11:00 बजे के बाद टेंडर फार्म मांगने लगा। क्लर्क के छुट्टी पर होने के कारण उसे नहीं दिया जा सका। विजिलेंस ने जो रिकॉर्ड मांगा, उन्होंने वह सारा रिकॉर्ड उन्हें दे दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...