नादौन और सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड के साक्षात्कार 10-11 को

--Advertisement--

हमीरपुर 04 अगस्त – हिम खबर डेस्क

मैसर्ज एसआईएस लिमिटेड बिलासपुर सिक्योरिटी गार्ड के 100 पदों को भरने के लिए 10 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय नादौन और 11 अगस्त को उपरोजगार कार्यालय सुजानपुर में पुरुष अभ्यर्थियों के साक्षात्कार लेगी।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश मेहता ने बताया कि अभ्यर्थी की आयु 21 से 37 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह दसवीं या बारहवीं पास हो।

साक्षात्कार में चयनित युवाओं को मौके पर ही ऑफर लैटर दिए जाएंगे तथा उन्हें 15 हजार रुपये से लेकर 18,500 रुपये तक मासिक वेतन मिलेगा।

राजेश मेहता ने बताया कि किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत युवा हिमाचल के स्थायी निवासी प्रमाण पत्र और अन्य सभी मूल दस्तावेजों सहित साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222318 पर संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...