काँगड़ा न्यूज़: टियुकरी में धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का मामला हुआ उजागर

--Advertisement--

शिकायतकर्ता रितिका ने जमीन वापिस दिलवाने की लगाई प्रशासन से गुहार–

ज्वाली  – अनिल छांगु

उपमंडल ज्वाली के अधीन टियुकरी में धोखाधड़ी से जमीन हड़पने का मामला उजागर हुआ है। इसकी शिकायत उपमंडलाधिकारी ज्वाली, नायब तहसीलदार ज्वाली से की गई है।

शिकायतकर्ता रितिका पुत्री जीत सिंह निवासी टियुकरी ने बताया कि मेरी माता का देहांत 2017 में हो गया था जिसका आघात पिता को लगा तथा वह मानसिक रूप से परेशान हो गए। मैं व मेरा छोटा भाई है जोकि 16 वर्ष का है तथा मेरी आयु 17 वर्ष है।

माता के देहांत के बाद मैं बाल आश्रम पालमपुर में चली गई तथा वहां से जमा एक व जमा दो की पढ़ाई की है। अब पालमपुर में रहकर ही नीट की तैयारी कर रही हूं। मुझे मेरे भाई ने 3 अगस्त 2023 को फोन किया कि पापा को किसी ने पच्चास हजार रुपए दिए हैं।

जब मैंने घर आकर इन पैसों के बारे में पापा को पूछा तो बताया कि गांव के एक व्यक्ति ने मुझे पच्चास हजार रुपए देने की बात कही और कहा कि आपको तहसीलदार के सामने बोलना है कि मुझे अपनी जमीन उक्त व्यक्ति को देनी है। इसके बाद मुझे उपरोक्त व्यक्ति घर छोड़ आया।

शिकायतकर्ता ने कहा कि मैंने यह बात अपनी बुआ को बताई और उपरोक्त व्यक्ति के घर इस बाबत बात करने को कहा तो उपरोक्त व्यक्ति व उसकी पत्नी ने गाली-गलौच करके वहां से निकाल दिया। इसके साथ ही यह भी कहा कि हमारा खर्चा 80 हजार रुपए हुआ है, आप 80 हजार रुपए दे दो और जमीन वापिस ले लो।

शिकायतकर्ता रितिका ने एसडीएम ज्वाली व नायब तहसीलदार ज्वाली को शिकायत सौंपकर मांग की है कि हमें हमारी जमीन वापिस दिलवाई जाए क्योंकि हमारे पास यही जमीन है।

नायब तहसीलदार तारा चंद के बोल

इस बारे में नायब तहसीलदार जवाली तारा चंद ने कहा कि रितिका की शिकायत मिली है जिसको कार्रवाई के लिए फील्ड में भेज दिया गया है तथा अगर इंतकाल नहीं हुआ होगा तो इंतकाल को रोक दिया जाएगा।

एसडीएम महेंद्र प्रताप सिंह के बोल

इस बारे में एसडीएम जवाली महेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि शिकायत मिली है जिसको उचित कार्रवाई हेतु नायब तहसीलदार जवाली को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि इसकी जांच करवाई जाएगी तथा दोषियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...