कांगड़ा : भदरोया में टैंकर से पकड़ा शराब का जखीरा, 1000 से अधिक पेटियां जब्त

--Advertisement--

पुलिस जिला नूरपूर ने नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत गत रात भदरोया में नाके के दौरान एक कैंटर से भारी मात्रा में अवैध रूप से ले जाई जा रही शराब को पकड़ा है।

इंदौरा – शम्मी धीमान

हिमाचल पंजाब इंदौरा विधानसभा के सीमांत क्षेत्र मे भद्रोया मे नारकोटिक्स टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर ब थाना डमटाल की टीम ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है ! जिसमे एक सीमंट मिक्सर टैंकर में करीब लगभग 1065 अंग्रेजी शराब पठानकोट से गुजरात जा रही थी, थाना डमटाल के भद्रोया बैरियर पर नारकोटिक्स टीम द्वारा पकड़ा गया!

इस मौके पर एसपी नूरपुर अशोक रत्न डीएसपी विशाल वर्मा मोके पर मौजूद रहे! टैंकर का ड्राइवर भागने में सफल रहा परंतु उसका एक साथी पुलिस द्वारा पकड़ लिया गया! पकड़े गए आरोपी की पहचान राम सरूप सुपुत्र मोहिंदर निवासी गांव लेहरु तहसील जवाली जिला कांगड़ा के तौर पर की गई है!

शुरुआती जांच में पाया गया है कि शराब माफिया के लोग पंजाब के पठानकोट से टैंकर में शराब डालकर इसे कंडवाल , जसूर 32 मिल हमीरपुर से होकर बिलासपुर तथा फिर पंजाब में ले जाकर फिर यह गुजरात तक पहुंचाते थे!

देर रात हिमाचल पुलिस ने पठानकोट की पुलिस को साथ लेकर शराब माफिया के डंप पर रेड डाली गई! जिसकी जांच की जा रही है! नूरपुर एसपी अशोक रतन ने बताया की आरोपी के खिलाफ उचित करवाई की जायगी !

गौरतलब है कि आरोपी स्वरूप सिंह दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) के पद पर नौकरी कर चुका है। वह 2016 में दिल्ली पुलिस में सहायक उप निरीक्षक था।

भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम की धारा 7 और 13 के तहत 2019 में उसे चार साल की सजा हुई थी। दिल्ली पुलिस ने स्वरूप सिंह को बर्खास्त कर दिया था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...