भूस्खलन से खतरे की जद में आया मकान, 3 परिवारों को दूसरी जगह किया शिफ्ट

--Advertisement--

भूस्खलन से खतरे की जद में आया मकान, 3 परिवारों को दूसरी जगह किया शिफ्ट

सुंदरनगर, 26 जुलाई – अजय सूर्या

जवाहरलाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान के आवासीय परिसर के निर्माण के दौरान हुए भूस्खलन से पुंघ क्षेत्र की पहाड़ी पर स्थित एक मकान खतरे की जद में आ गया है। खतरे को भांपते हुए प्रशासन ने मकान में रह रहे तीन परिवारों और पीजी की छात्राओं को अन्य स्थान पर शिफ्ट कर दिया।

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे विधायक राकेश जम्वाल ने तकनीकी शिक्षा निदेशक विवेक चंदेल, एसडीएम अमर नेगी, राजस्व विभाग और जेएनजीसी प्रशासन को सुरक्षात्मक दृष्टि से संभावित कार्रवाई करने को कहा।

जेएनजीसी द्वारा कॉलेज के नीचे की पहाड़ी पर आवासीय परिसर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। भारी बारिश और निर्माण के दौरान हुए भूस्खलन से पहाड़ी में दो से तीन फीट तक दरारें आ गई।

सुंदरनगर प्रशासन ने मकान में रहने वाले लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से तुरंत मकान खाली करने को कहा और तीनों परिवारों के करीब दस लोगों को पुंघ में स्थित एक पंजाबी ढाबे में शिफ्ट कर दिया।

इस दौरान प्रशासन से प्रभावित लोगों को मकान से अपना कीमती सामान भी साथ लेने को कहा। विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रशासन को प्रभावित को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कहा गया है।

प्रभावित सोम कृष्ण, विद्या सागर और प्यारे लाल ने बताया वह 15 वर्षों से पुंघ में रह रहे हैं। जेएनजीसी ने आवासीय परिसर के लिए पहाड़ी में कटान का कार्य शुरू किया है।

बारिश के कारण पहाड़ की नम पड़ी मिट्टी के कारण भूस्खलन हुआ और पहाड़ी पर बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई। हालांकि उन्होंने 15 जुलाई को ही प्रशासन को लिखित रूप से इसकी सूचना दे दी थी। लेकिन प्रशासन द्वारा इस बाबत कोई कार्रवाई नहीं की गई।

एसडीएम के बोल

एसडीएम अमर नेगी ने कहा कि प्रभावित लोगों को शिफ्ट कर दिया गया है। जेएनजीसी को सिविल इंजीनियरों व विशेषज्ञों की टीम के साथ स्थल का निरीक्षण सुरक्षात्मक दृष्टि से आकलन करने के लिए कहा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...