सेना भर्ती रैली के लिए पात्र उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड जारी

--Advertisement--

बिलासपुर के लुहणू मैदान में होगी ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों की भर्ती, 3 से 9 सितंबर तक होगी यह भर्ती रैली, वेबसाइट पर दी गई है पूरी जानकारी।

हमीरपुर 26 जुलाई – व्यूरो रिपोर्ट

थल सेना की अग्निपथ योजना के तहत अग्निवीरों की भर्ती के लिए आयोजित ऑनलाइन परीक्षा पास करने वाले जिला हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर के युवाओं के लिए 3 सितंबर से 9 सितंबर तक बिलासपुर के लुहणू मैदान में भर्ती रैली आयोजित की जाएगी।

सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि रैली के लिए पात्र उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड वेबसाइट ज्वाइनइंडियनआर्मी.एनआईसी.इन joinindianarmy.nic.in पर अपलोड कर दिए गए हैं तथा इन्हें पात्र उम्मीदवारों को ईमेल के माध्यम से भी भेज दिया गया है।

कर्नल बीएस भंडारी ने उम्मीदवारों से आग्रह किया है कि वे भर्ती के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट एक अच्छे एवं कलर्ड प्रिंटर में ही निकालकर लाएं। उन्होंने कहा कि पात्र उम्मीदवार वेबसाइट में दी गई सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़ें और इसमें दिए गए निर्देशों के अनुसार सभी आवश्यक दस्तावेज और इनकी सेल्फ अटेस्टड कॉपियां अवश्य लाएं।

इन आवश्यक दस्तावेजों में एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, शैक्षणिक प्रमाणपत्र, बोनाफाइड हिमाचली प्रमाण पत्र, जाति या डोगरा प्रमाण पत्र, धर्म प्रमाण पत्र, स्कूल या कालेज चरित्र प्रमाण पत्र, सरपंच द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र एवं अविवाहित प्रमाण पत्र, पूर्व सैनिक के बेटे का प्रमाण पत्र, एनसीसी सर्टिफिकेट, खेल की उपलब्धियों का प्रमाण पत्र, हल्फनामा, बैंक खाता नंबर, पैन कार्ड, पुलिस द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण और 20 पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हंै।

कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि अगर किसी अभ्यर्थी ने निर्धारित शैक्षणिक योग्यता ओपन स्कूल से हासिल की है तो उसे उस संस्थान के छोडऩे का सर्टिफिकेट लाना होगा, जहां से उसने अंतिम बार रेगुलर विद्यार्थी के रूप में शिक्षा हासिल की हो।

इस सर्टिफिकेट पर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी या इसी विभाग के जिला स्तर के अधिकारी के काउंटर साइन होने चाहिए। कर्नल बीएस भंडारी ने बताया कि भर्ती से संबंधित पूरी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...