देहरा में कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को दी श्रद्धांजलि

--Advertisement--

गरली के नलेटी में याद किए कारगिल हीरो, देशभक्ति में डूबा समूचा क्षेत्र

देहरा 26 जुलाई – शिव गुलेरिया

उपमंडल अधिकारी देहरा शिल्पी बेक्टा की अध्यक्षता में आज बुधवार को कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों को नमन किया गया।

इस मौके पर शपथ लेते हुए कहा की देश की रक्षा के लिए अपने जीवन का बलिदान करके विजय का मार्ग प्रशस्त करने वाले सेनानियों को हम श्रद्धांजलि देते है और उनकी स्मृति को नमन करते है।

हम प्रतिज्ञा करते है की देश के गौरवमय इतिहास की रक्षा हेतु पूर्ण रूप से समर्पित रहेंगे व उनकी शौर्य गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेंगी। इस दौरान उपमंडल कार्यालय के सभी अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

गरली के नलेटी में याद किए कारगिल हीरो, देशभक्ति में डूबा समूचा क्षेत्र

गरली के नलेटी गांव में नीलम पैलस परिसर में कारगिल विजय दिवस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें समाजसेवी कैप्टन संजय पराशर और सेवानिवृत मेजर जनरल जेके शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे।

मुख्यातिथि ने कहा कि आज का दिन हमें पाकिस्तान पर हमारी सेना की विजय की याद दिलाता है। देश के लिए जान देने वालों का देश हमेशा से ऋणी रहेगा। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् से हुई। इसके दौरान विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...