रोटरी क्लब धर्मशाला ने रोपी हरियाली, दिया यह सन्देश?

--Advertisement--

रोटरी क्लब धर्मशाला ने रोपे पौधे, कहा “पर्यावरण जीवन का महत्वपूर्ण अंग हर व्यक्ति करे पौधारोपण”

धर्मशाला – सतीश सूद 

रोटरी क्लब धर्मशाला ने बागनी गांव में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रोटेरियन डॉक्टर पी एस ग्रोवर ने किया। उन्होंने पौधारोपण करने के साथ लोगों को पौधों के सरक्षण के बारे में जागरूक किया।

उन्होंने कहा पर्यावरण हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है। पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों को पौधारोपण करना चाहिए। प्रकृति के प्रति प्यार रखें। आंतरिक प्रकृति बाहरी प्रकृति को प्रभावित करती है।

उन्होंने ने कहा पर्यावरण की स्थिति दिन-प्रतिदिन खराब होती जा रही है। पौधरोपण जरूरी हो गया है। उन्होंने क्लब के सदस्यों के साथ-साथ आम लोगों से भी पौधे लगाने तथा उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

वहीं क्लब कि प्रेजिडेंट रोतरीना इंजीनियर तेज सिंह ने कहा वन संपदा पर समस्त मानव जाति का अस्तित्व टिका हुआ है। मानव का यह नैतिक धर्म होना चाहिए कि पर्यावरण को संतुलित बनाने के लिए अधिक से अधिक पौधे रोपे।

क्लब के सेक्रेटरी रोटेरियन हरी सिंह ने कहा पेड़ों की हो रही अंधाधुंध कटाई पर्यावरण समेत मानव समाज के लिए घातक है। पेड़ जीवन का प्रमुख आधार हैं। इन्हें लगाने के साथ ही बचाने के प्रति संकल्पित होने की आवश्यकता है। क्लब पर्यावरण संरक्षण की दिशा में लगातार प्रयासरत है।

इस अवसर पर इनर व्हील क्लब की प्रेजिडेंट रंजना सूद ने क्लब मेंबर्स के साथ भाग लिया। इस कार्यक्रम कि लिए पौधे फारेस्ट डिपार्टमेंट के द्वारा दिए गए। डिप्टी रेंजर छूनकी देवी एवं शुभम फारेस्ट गार्ड भी उपस्थित रहे। डिप्टी रेंजर छूनकी देवी ने रोटरी क्लब की सराहना की। उन्होंने आम जनता से पौधों की सरंक्षण की अपील की।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शिवरात्रि: 300 साल बाद महाशिवरात्रि पर दुर्लभ संयोग, इन राशियों में बन रहे चार शक्तिशाली राजयोग

शाहपुर - नितिश पठानियां महाशिवरात्रि का त्योहार 15 फरवरी को मनाया...

गिरड माता मंदिर जलने से सदमे में लोग; खाना-पीना छोड़ा, सरकार से मदद की आस

चम्बा - भूषण गुरुंग हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के...

हिमाचल के स्कूलों में 1 मार्च से बच्चों के लिए मोबाइल पर रोक, जारी होगी SOP

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में एक मार्च...