शाहपुर – नितिश पठानियां
विधानसभा क्षेत्र शाहपुर में सोमवार को पहुंची यूरिया खाद की गाड़ी गोदाम में रखने से पहले ही हाथों हाथ बिक गई। जानकारी के अनुसार सोमवार को शाहपुर के पुहाड़ा डिपो में यूरिया खाद की एक गाड़ी पहुंची।
जब किसानों को यूरिया खाद पहुंचने का पता चला तो आसपास के सैकड़ों किसान वहां पहुंच गए। हालात यह रहे कि यूरिया खाद की पूरी गाड़ी गोदाम में रखने से पहले ही हाथों हाथ बिक गई। यहां कुछ किसानों को खाली हाथ भी घर लौटना पड़ा।
इसको लेकर शाहपुर के किसान वरयाम सिंह, उधम राम, किशोर चंद्र और प्रताप सिंह ने बताया कि शाहपुर के किसी भी डिपो में यूरिया नहीं पहुंचा है।
यह समय धान और मक्खी को यूरिया खाद देने का उपयुक्त समय है, लेकिन यहां पर यूरिया न होने के कारण किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।
उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द ही शाहपुर के सभी डिपो में यूरिया खाद मुहैया करवाई जाए ताकि वे समय पर खाद का छिड़काव कर सकें।

