हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक आज, कई अहम फैसले संभावित

--Advertisement--

प्रदेश में भारी बारिश से तबाही के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी। इसमें राज्यभर में हुए नुकसान के अनुमान पर चर्चा होगी। लोगों को राहत देने के संबंधित मामले भी इस बैठक में जा सकते हैं।

शिमला – नितिश पठानियां

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को 12:00 बजे बुलाई गई है। इसमें कई अहम फैसले हो सकते हैं। प्रदेश में भारी बारिश से तबाही के बाद यह कैबिनेट की पहली बैठक होगी।

इसमें राज्यभर में हुए नुकसान के अनुमान पर चर्चा होगी। लोगों को राहत देने के संबंधित मामले भी इस बैठक में जा सकते हैं। पूर्व में लिए जनहित के कई निर्णयों को मंजूरी दी जाएगी।

विधवा पुनर्विवाह योजना के तहत सहयोग राशि को 65 हजार रुपये से एक लाख रुपये करने का मामला कैबिनेट में जा सकता है। कोविड फंड को मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में बदलने की संभावना पर भी चर्चा होगी।

इसके अलावा नदी से 100 मीटर की दूरी पर निर्माण कार्य कर पाने के नियमों को भी स्वीकृति दी जा सकती है। अभी तक यह नियम 25 मीटर का है।

बैठक में मात्र दो बच्चों की संख्या वाले स्कूलों को अब बंद करने की तैयारी चल रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग में रिक्त चल रहे कर्मचारियों के पदों को भरने पर भी निर्णय हो सकता है।

सूत्रों के अनुसार विधानसभा के मानसून सत्र के सितंबर के पहले हफ्ते में करवाए जाने की संभावना पर भी चर्चा हो सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...